Friday, March 29, 2024
Advertisement

बिना जानकारी कुछ भी बोल रहे है सिंधिया, हमने 21 लाख किसानों का कर्जा माफ किया है: कमलनाथ

15 सालों बाद मध्य प्रदेश की सियासत पर काबिल हुई कांग्रेस के लिए सत्ता का सिंहासन आसान नहीं दिखाई दे रहा है। विपक्ष की भूमिका खुद कांग्रेसी अदा करते नजर आ रहे हैं।

Anurag Amitabh Reported by: Anurag Amitabh @anuragamitabh
Updated on: October 13, 2019 9:12 IST
बिना जानकारी कुछ भी...- India TV Hindi
बिना जानकारी कुछ भी बोल रहे है सिंधिया, हमने 21 लाख किसानों का कर्जा माफ किया है: कमलनाथ

भोपाल: 15 सालों बाद मध्य प्रदेश की सियासत पर काबिज हुई कांग्रेस के लिए सत्ता का सिंहासन आसान नहीं दिखाई दे रहा है। विपक्ष की भूमिका खुद कांग्रेसी अदा करते नजर आ रहे हैं। दिग्विजय सिंह हो या ज्योतिरादित्य सिंधिया लगातार कमलनाथ सरकार पर सार्वजनिक मंचों से सोशल मीडिया के माध्यम से हमला करते नजर आ रहे हैं।

10 दिनों में कर्ज माफी का वादा करके आई कांग्रेस अब कर्ज माफी के चलते ही अपनी ही पार्टी के दिग्गजों के निशाने पर हैं। 2 दिन पहले भिंड में सार्वजनिक मंच पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कर्ज माफी नहीं ना हो पाने के चलते कमलनाथ सरकार को निशाने पर रखा था कहा था अब तक सिर्फ 50000 का कर्जा माफ हुआ है 2 लाख तक कि कर्ज़ माफी का वादा था ऐसे में जल्द ही कर्जा माफ होना चाहिए।

ऐसे में 2 दिन बाद मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपनी चुप्पी तोड़ी और सिद्धियां पर पलटवार करते हुए कह दिया कुछ लोग बिना जानकारी के कुछ भी बोल रहे हैं मुझे किसानों की गवाही चाहिए।

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सिंधिया पर निशाना साधते हूए कहा कि बिना जानकारी कुछ भी बोल रहे है हम ने 21 लाख किसानों का कर्जा माफ किया है मुझे किसानों की गवाही चाहिए।वहीं भा जा पा कांग्रेस के अंदरूनी खेमे में चल रही है इस घमासान का फायदा लेते नहीं चूक रही इस पर कमलनाथ ने कहा भाजपा के पास कुछ बचा नही है वह मनोरंजन के लिये बोल रही है।

गौरतलब है कल दिग्गज कांग्रेसी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी ट्वीट के जरिए 9 महीने बीत जाने के बाद भी गौशालाओं का निर्माण ना हो पाने के चलते कमलनाथ पर निशाना साधा था कहा था जल्दी गौशाला बनवा एंगे तो गौ भक्त कहलाएंगे।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement