Tuesday, April 23, 2024
Advertisement

भाजपा को लोकसभा चुनाव 2014 में जितने वोट मिले थे, अब उससे ज्यादा बन चुके हैं सदस्य

देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा के सदस्यों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के अनुसार भाजपा के सदस्यों की करीब 18 करोड़ हो गई है।

IndiaTV Hindi Desk Written by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: September 12, 2019 19:36 IST
JP Nadda- India TV Hindi
Image Source : TWITTER भाजपा के कार्यकारी अधय्क्ष जेपी नड्डा

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा के सदस्यों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के अनुसार भाजपा के सदस्यों की करीब 18 करोड़ हो गई है।

जेपी नड्डा ने ट्वीट कर कहा, “भाजपा अपने आप में एकमेव ऐसी पार्टी है, जो अपने ही बनाये हुए कीर्तिमान को अपने तप और कार्यकर्ताओं की ताकत से स्वयं ही तोड़ती हैं। पिछली बार सदस्यता अभियान में हमारी सदस्य संख्या 11 करोड़ पहुंची थी, इस बार 54 दिन चले सदस्यता अभियान में हमारी सदस्य संख्या करीब 18 करोड़ हो गई है।”

पीएम नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए उन्होंने लिखा, “मोदी जी ने 100 दिनों के इस नए कार्यकाल में जो कार्य करके दिखाया है, वो कांग्रेस पार्टी 70 साल में भी नहीं कर पाई। 5 अगस्त, 2019 को अनुच्छेद 370 एवं 35(A) के समाप्त होने से हम गर्व से कह सकते हैं कि भारत में 'एक निशान, एक विधान, एक संविधान, एक प्रधान' का सपना साकार हो गया।”

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement