Thursday, April 25, 2024
Advertisement

कांग्रेस ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए 3 उम्मीदवारों की सूची जारी की

कांग्रेस ने आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए रविवार एक और सूची जारी की है। इसमें कांग्रेस ने 3 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: November 18, 2019 0:04 IST
Jharkhand assembly election, Congress- India TV Hindi
Jharkhand assembly election: Congress releases list of 3 candidates

नई दिल्ली: कांग्रेस ने आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए रविवार एक और सूची जारी की है। इसमें कांग्रेस ने 3 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। इस लिस्ट में कांगस ने जगन्नाथपुर (एसटी) सीट से सोना राम सिंकू और मांडर से सन्नी टोप्पो को उम्मीदवार बनाया है। उल्लेखनीय है कि झारखंड में 81 सदस्यीय विधानसभा के लिये 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक पांच चरणों में मतदान होगा। मतगणना 23 दिसंबर को होगी। 

कांग्रेस ने झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और राजद के साथ चुनावी गठबंधन किया है। गठबंधन का नेता झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन को बनाया गया है। गठबंधन में हुये सीटों के बंटवारे के तहत कांग्रेस 31, झामुमो 43 और राजद सात सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement