Friday, April 26, 2024
Advertisement

मोदी कैबिनेट में शामिल नहीं होगी JDU, एक मंत्री पद मिलने से नाराज

बिहार में जेडीयू भाजपा की मुख्य सहयोगी पार्टी रही है। लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 17 सीट और जेडीयू ने 16 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Updated on: May 30, 2019 19:02 IST
Nitish Kumar- India TV Hindi
Nitish Kumar

नई दिल्ली: भाजपा की सहयोगी पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) मोदी मंत्रिपरिषद में शामिल नहीं होगी। जेडीयू के वरिष्ठ नेता के सी त्यागी ने इस आशय की जानकारी दी। त्यागी ने बताया, ‘‘सरकार में शामिल होने के लिए हमारी पार्टी को भाजपा से आमंत्रण मिला था। लेकिन यह सांकेतिक प्रतिनिधित्व जैसा था।’’

उन्होंने कहा कि जेडीयू में इस सांकेतिक प्रतिनिधित्व को लेकर सहमति नहीं है। लिहाजा हम (जेडीयू) मंत्रिपरिषद में शामिल नहीं हो रहे हैं। जेडीयू के वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘जेडीयू राजग का हिस्सा बनी रहेगी।’’ उन्होंने कहा कि हमें इसे लेकर कोई नाराजगी नहीं है। हमारे नेता नीतीश कुमार शपथ ग्रहण में जाएंगे।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी गुरुवार को कहा कि जदयू मोदी सरकार में शामिल नहीं होगी।

गौरतलब है कि बिहार में जेडीयू भाजपा की मुख्य सहयोगी पार्टी रही है। लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 17 सीट और जेडीयू ने 16 सीटों पर जीत दर्ज की थी। समझा जाता है कि जेडीयू को मोदी मंत्रिपरिषद में एक स्थान मिल रहा था जो संभवत: राजग की सहयोगी पार्टी को मंजूर नहीं था।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement