Thursday, April 18, 2024
Advertisement

JD (U) को मोदी कैबिनेट में शामिल होने का अब तक निमंत्रण नहीं मिला : नीतीश

बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल (U) के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने JD(U) के केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने के कयासों के बीच शनिवार को कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। इस मामले में उन्हें मीडिया से ही जानकारी मिली है।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: September 02, 2017 20:40 IST
Nitish kumar- India TV Hindi
Image Source : PTI Nitish kumar

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल (U) के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने JD(U) के केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने के कयासों के बीच शनिवार को कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। इस मामले में उन्हें मीडिया से ही जानकारी मिली है। केंद्र में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के हाल ही में सहयोगी बने जद (यू) के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने यहां संवाददाताओं से कहा, "पार्टी को मंत्रिमंडल में शामिल होने का अब तक कोई औपचारिक निमंत्रण नहीं मिला है और यदि कोई ऐसा प्रस्ताव आएगा, तब पार्टी उस पर विचार करेगी।" 

उन्होंने कहा कि इस मामले में उन्हें जो भी जानकारी मिली है, वह मीडिया से ही मिल रही है। जद (यू) सूत्रों की मानें, तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जद (यू) को एक मंत्री का पद देना चाहती है, जबकि जद (यू) ने दो मंत्री पद की मांग की है। इसे लेकर अभी सहमति नहीं बन पाई है। 

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement