Saturday, April 20, 2024
Advertisement

हरियाणा में चौटाला परिवार की लड़ाई और बढ़ी, पिता ओम प्रकाश ने पुत्र अजय चौटाला को पार्टी से निकाला

अजय से पहले ओम प्रकाश चौटाला दुष्यंत और दिग्विजय चौटाला को भी पार्टी से निकाल चुके हैं, दुष्यंत और दिग्विजय दोनो अजय चौटाला के ही बेचे हैं

India TV News Desk Written by: India TV News Desk
Published on: November 14, 2018 14:16 IST
INLD chief Om Prakash Chautala expels son Ajay Singh Chautala from party- India TV Hindi
INLD chief Om Prakash Chautala expels son Ajay Singh Chautala from party

नई दिल्ली। हरियाणा की राजनीति में इन दिनों चौटाला परिवार से जुड़ी खबरें सुर्खियां बटोर रही। इंडियन नैशनल लोकदल (INLD) अध्यक्ष ओम प्रकाश चौटाला के दौनो बेटों यानि अजय चौटाला और अभय चौटाला के बीच जो विवाद बढ़ा हुआ है उसके बीच खबर है कि ओम प्रकाश चौटाला ने बड़े बेटे अजय चौटाला को पार्टी से निकाल दिया है।

अजय से पहले ओम प्रकाश चौटाला दुष्यंत और दिग्विजय चौटाला को भी पार्टी से निकाल चुके हैं, दुष्यंत और दिग्विजय दोनो अजय चौटाला के ही बेचे हैं। दो हफ्ते पहले ही दोनो को अनुशासनहीनता को लेकर पार्टी से निकाला गया था। दुष्यंत चौटाला हिसार से पार्टी के सांसद हैं जबकि दिग्विजय चौटाला पार्टी की युवा इकाई के अध्यक्ष हैं।

हरियाणा की राजनीति को समझने वाले कई जानकार मान रहे हैं कि ओम प्रकाश चौटाला के दोनो बेटे यानि अजय और अभय चौटाला पार्टी पर अपना कब्जा करना चाहते हैं और दोनो ही अपनी-अपनी ताकत आजमा रहे हैं। दुष्यंत और दिग्विजय को जब पार्टी से निकालने का आदेश दिया गया था तो अजय चौटाला ने 17 नवंबर को हरियाणा के जींद में पार्टी सांसदों और विधायकों की बैठक बुलाई थी। लेकिन इस बैठक से पहले ही ओम प्रकाश चौटाला ने अजय चौटाला को पार्टी से बाहर करने का आदेश सुना दिया है।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement