Thursday, March 28, 2024
Advertisement

India TV Poll: क्या प्रियंका गांधी की एंट्री से उत्तर प्रदेश में कांग्रेस अच्छा प्रदर्शन कर पाएगी? यहां दे राय

प्रियंका गांधी के आने से कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता कुछ उत्साहित भी दिख रहा है, सोमवार को प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ में रोडशो भी किया

IndiaTV Hindi Desk Written by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: February 11, 2019 14:13 IST
India TV Poll on Priyanka Ganghi- India TV Hindi
India TV Poll on Priyanka Ganghi

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी बहन प्रियंका गांधी को पार्टी महासचिव बनाकर पूर्वी उत्तर प्रदेश की कमान सौंप कर बड़ा दांव खेला है। प्रियंका गांधी के आने से पार्टी का कार्यकर्ता कुछ उत्साहित भी दिख रहा है, सोमवार को प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ में रोडशो भी किया, लेकिन क्या प्रियंका गांधी अपने दम पर पूर्वी उत्तर प्रदेश में महागठबंधन और प्रधानमंत्री मोदी को टक्कर दे पाएंगी?

इसी सवाल को लेकर इंडिया टीवी ने आज एक पोल शुरू किया है, पोल में पूछा गया है कि क्या प्रियंका गांधी की एंट्री से उत्तर प्रदेश में कांग्रेस अच्छा प्रदर्शन कर पाएगी? इंडिया टीवी ने अपने ट्विटर प्लेटफॉर्म पर यह पोल शुरू किया है, इंडिया टीवी के ट्विटर हेंडल पर जाकर आप भी इस सवाल पर अपनी राय दे सकते हैं।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement