
दमोह: मध्य प्रदेश के दमोह जिले के पथरिया विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की विधायक राम बाई ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। इस कथित बयान में उन्होंने खुद को राज्य सरकार के मंत्रियों का बाप बताया है। बसपा विधायक रामबाई का गणतंत्र दिवस के दिन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में वे मंत्री न बनाए जाने के सवाल पर कह रही हैं कि, "मंत्री बन जाएंगे तो अच्छा काम करेंगे और नहीं बनेंगे तो भी अच्छे काम करेंगे, विधायक बनना था सो बन गए, अब मुख्यमंत्री को मंत्री बनाना होगा तो बनाएंगे, नहीं बनाना हो तो नहीं बनाएंगे, वैसे हम मंत्रियों के बाप हैं।"
#WATCH BSP MLA from Patharia (MP), Ramabai Singh who had demanded a ministerial berth earlier: Hum ban jaye (Minister) to achha kaam karenge, nahi baney to bhi sahi kaam karenge....... Hum mantriyo ke baap hain, humne hi sarkar banayi hai. (25-1-19) #MadhyaPradesh pic.twitter.com/eJaSIHFEbV
— ANI (@ANI) January 25, 2019
राज्य की 230 सीटों में से कांग्रेस की 114, बसपा की दो, सपा की एक और निर्दलीय चार विधायकों के समर्थन से कांग्रेस को कुल 121 विधायकों का समर्थन हासिल है।
मंत्री न बनाए जाने से राम बाई काफी नाराज हैं और लगातार विवादित बयान देती रहीं हैं। पिछले दिनों उन्होंने कहा था कि राज्य में भी कांग्रेस सरकार की कर्नाटक जैसी स्थिति हो सकती है।