Thursday, April 25, 2024
Advertisement

असहिष्णुता पर बोले जेटली-कांग्रेस क्यों भूल गई इमरजेंसी

नई दिल्ली: राज्यसभा में संविधान दिवस पर चर्चा के दौरान वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर निशाना साधा। जेटली ने असहिष्णुता पर हो-हंगामे को लेकर कांग्रेस को घेरते हुए पूछा कि इमरजेंसी

India TV News Desk India TV News Desk
Updated on: November 27, 2015 13:00 IST
असहिष्णुता पर बोले...- India TV Hindi
असहिष्णुता पर बोले जेटली-कांग्रेस क्यों भूल गई इमरजेंसी

नई दिल्ली: राज्यसभा में संविधान दिवस पर चर्चा के दौरान वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर निशाना साधा। जेटली ने असहिष्णुता पर हो-हंगामे को लेकर कांग्रेस को घेरते हुए पूछा कि इमरजेंसी की बात क्यों भूल गई कांग्रेस? अरूण जेटली ने इंदिरा गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस आज असहिष्णुता को लेकर हंगामा मचा रही है लेकिन इंदिरा गांधी द्वारा देश पर थोपे गए इमरजेंसी की बात क्यों भूल गई? इमरजेंसी के समय संविधान की धारा 21 को भी निलंबित कर दिया गया था। इस समय देश में ऐसा कोई माहौल नहीं है, जबकि जानबूझकर ऐसा दिखाने की कोशिश की जा रही है।

जेटली ने कहा कि पाकिस्तान समेत दुनिया के कई देशों में लोकतंत्र इसी तरह की कोशिशों के कारण ही हमेशा खतरे में रहा है। वित्त मंत्री ने संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के बारे में बोला कि उन्होंने देश को एक सामाजिक दिशा दिखाई। बाबा साहेब हमेशा सामाजिक बुराईयों से लड़ते रहे और सामाजिक न्याय का रास्ता तैयार करते रहे। जेटली ने कहा कि हम बाबा साहब को केवल संविधान निर्माता ही नहीं बल्कि एक समाज सुधारक के रूप में भी देखते हैं। उन्होंने कहा कि डा. भीमराव ने भारत को मजबूत संविधान दिया जिसमें सबका प्रतिनिधित्व है।

जेटली ने यह भी कहा कि हमारी पार्टी के प्रेरणा रहे श्यामा प्रसाद मुखर्जी भी संविधान सभा के सदस्य थे। मुखर्जी ने भी देश को दिशा दिखाने में अपनी अहम भूमिका निभाई थी। जब जेटली ने यह टिप्पणी की तब पीएम नरेंद्र मोदी भी सदन में मौजूद थे। बता दें कि सरकार ने संविधान के 65 साल पूरे होने के मौके पर संसद में दो दिन की विशेष चर्चा रखी है। गुरुवार को इस पर लोकसभा में चर्चा हुई थी। राज्यसभा में शुक्रवार को चर्चा का पहला दिन है।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement