Saturday, April 20, 2024
Advertisement

हरियाणा में खट्टर को 'पंजाबियों का मुख्यमंत्री' कहने पर AAP कार्यकर्ता हिरासत में

हरियाणा में आम आदमी पार्टी के करीब 70 कार्यकर्ताओं को शुक्रवार देर रात मनोहर लाल खट्टर को 'पंजाबियों का मुख्यमंत्री' कहने के लिए कथित रूप से हिरासत में लिया गया।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: December 29, 2018 18:21 IST
manohar lal khattar - India TV Hindi
manohar lal khattar

नई दिल्ली: हरियाणा में आम आदमी पार्टी (AAP) के करीब 70 कार्यकर्ताओं को शुक्रवार देर रात मनोहर लाल खट्टर को 'पंजाबियों का मुख्यमंत्री' कहने के लिए कथित रूप से हिरासत में लिया गया। आप ने शनिवार को दावा किया कि कार्यकर्ताओं को कथित रूप से उनके फेसबुक पोस्ट के लिए हिरासत में लिया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं ने हरियाणा में खट्टर नीत सरकार पर केवल पंजाबियों के लिए काम करने का आरोप लगाया।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, "ये कैसी तानाशाही है? खट्टर साहब को पंजाबियों का मुख्यमंत्री कहने पर कल देर रात 70 युवाओं को हिरासत में ले लिया गया।"

 

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement