Thursday, April 25, 2024
Advertisement

महाराष्ट्र में कांग्रेस और NCP के लिए बुरी खबर, BJP ज्वाइन कर सकते हैं 25 विधायक!

महाराष्ट्र में कांग्रेस और NCP को बड़ा झटका लग सकता है। महाराष्ट्र सरकार के मंत्री गिरीश महाजन ने दावा किया है कि कांग्रेस और NCP के 25 विधायक BJP के संपर्क में हैं।

IndiaTV Hindi Desk Written by: IndiaTV Hindi Desk
Updated on: June 04, 2019 17:13 IST
Rahul Gandhi and Sharad Pawar- India TV Hindi
Image Source : PTI Rahul Gandhi and Sharad Pawar (File Photo)

मुंबई: महाराष्ट्र में कांग्रेस और NCP को बड़ा झटका लग सकता है। महाराष्ट्र सरकार के मंत्री गिरीश महाजन ने दावा किया है कि कांग्रेस और NCP के 25 विधायक BJP के संपर्क में हैं और 17 जून से शुरू होने वाले विधानसभा के सत्र से पहले ये विधायक BJP में शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा उन्होंने महाराष्ट्र के कांग्रेस मुक्त होने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि ‘सभी 17 जून से पहले BJP ज्वान कर लेंगे और ऐसा होने पर महाराष्ट्र कांग्रेस मुक्त हो जाएगा।’

गिरीश महाजन ने आने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस और NCP की पर्फॉर्मेंस को लेकर कहा कि ‘आने वाले विधानसभा चुनावों में दोनों पार्टियां मिलकर भी 50 का आंकड़ा पार नहीं कर पाएंगी।’ बता दें कि राज्य में इस साल सितंबर-अक्टूबर में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। यहां विधानसभा की कुल 288 सीटें हैं। यहां BJP और शिवसेना एक साथ और NCP तथा कांग्रेस का गठबंधन है।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement