Friday, April 26, 2024
Advertisement

गांधी परिवार के करीबी संजय सिंह ने पत्नी अमिता संग थामा BJP का दामन, एक दिन पहले ही छोड़ी थी कांग्रेस

गांधी परिवार के करीबी नेताओं में रहे संजय सिंह और उनकी पत्नी आज भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए हैं। बुधवार को दोनों ने कार्यकारी भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में पार्टी ज्वाइन की।

IndiaTV Hindi Desk Written by: IndiaTV Hindi Desk
Updated on: July 31, 2019 18:50 IST
Congress, Sanjay Singh, Amita Singh, BJP - India TV Hindi
Image Source : PTI Former Congress Rajya Sabha MP Sanjay Singh & his wife, Amita Singh join BJP 

नई दिल्ली: गांधी परिवार के करीबी नेताओं में रहे संजय सिंह और उनकी पत्नी आज भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए हैं। बुधवार को दोनों ने कार्यकारी भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में पार्टी ज्वाइन की। संजय सिंह ने मंगलवार को कांग्रेस और राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। अमेठी राजघराने से संबंध रखने वाले संजय सिंह ने कांग्रेस छोड़ने की घोषणा करने के बाद पार्टी पर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस अब भी अतीत में जी रही है और भविष्य को लेकर पार्टी को कुछ पता नहीं है।

संजय सिंह की पत्नी उत्तर प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस की अध्यक्ष रह चुकी हैं, उन्होंने भी बुधवार को भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की है।

माना जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी संजय सिंह को राज्यसभा चुनाव में अपना उम्मीदवार बना सकती है। संजय सिंह ने लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की सुल्तानपुर लोकसभा सीट से मेनका गांधी के खिलाफ कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था और उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement