Wednesday, April 24, 2024
Advertisement

आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक कपिल मिश्रा कल BJP में होंगे शामिल, ट्वीट कर दी जानकारी

आम आदमी पार्टी के बागी विधायक शनिवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे। कपिल मिश्रा ने आज ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Updated on: August 16, 2019 19:56 IST
Former AAP MLA Kapil Mishra to join BJP- India TV Hindi
Former AAP MLA Kapil Mishra to join BJP

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के बागी विधायक कपिल मिश्रा शनिवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे। कपिल मिश्रा ने आज ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। कपिल मिश्रा ने लिखा की "मैं कल सुबह 11 बजे भारतीय जनता पार्टी में शामिल होऊंगा "दिल्ली चलें मोदी के साथ"।

कपिल मिश्रा उत्तर-पूर्वी दिल्ली के करावल नगर से आम आदमी पार्टी के विधायक थे। कपिल मिश्रा केजरीवाल सरकार में मंत्री भी रहे लेकिन मई 2017 में उनको मंत्री पद से हटा दिया गया था। 

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement