Thursday, April 25, 2024
Advertisement

मंदिर राजनीति में कूदे अखिलेश, कहा- सत्ता में आए तो कंबोडिया के अंकोरवाट जैसा भव्य विष्णु मंदिर बनवाएंगे

अखिलेश ने कहा कि अगर सत्ता में आए तो भगवान विष्णु का एक नगर निश्चित तौर पर विकसित किया जाएगा। अध्ययन के लिए विशेषज्ञों की टीम कंबोडिया भेजी जाएगी।

India TV News Desk Edited by: India TV News Desk
Published on: August 22, 2018 19:47 IST
सपा मुखिया अखिलेश यादव- India TV Hindi
सपा मुखिया अखिलेश यादव

लखनऊ: अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले मंदिर राजनीति में कूदते हुए सपा मुखिया अखिलेश यादव ने आज ऐलान किया कि भगवान विष्णु का नगर विकसित किया जाएगा, जिसमें भव्य मंदिर होगा और यह मंदिर कंबोडिया के अंगकोरवाट मंदिर की ही तरह होगा।

अखिलेश ने कहा, ''हम भगवान विष्णु के नाम पर लायर सफारी (इटावा) के निकट 2000 एकड़ से अधिक भूमि पर नगर विकसित करेंगे। हमारे पास चंबल के बीहडों में काफी भूमि है। नगर में भगवान विष्णु का भव्य मंदिर होगा। यह मंदिर कंबोडिया के अंगकोरवाट मंदिर की ही तरह होगा।'' उनका यह बयान ऐसे समय आया है, जब उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक बार फिर राम मंदिर का मुद्दा छेड़ा है।

राम मंदिर मुद्दे पर सीधा जवाब देने से बचते हुए अखिलेश ने वादा किया कि अगर सत्ता में आए तो भगवान विष्णु का एक नगर निश्चित तौर पर विकसित किया जाएगा, जिनके अवतार भगवान राम और भगवान कृष्ण थे। अध्ययन के लिए विशेषज्ञों की टीम कंबोडिया भेजी जाएगी।

भाजपा पर निशाना साधते हुए अखिलेश ने इसे षडयंत्रकारियों की पार्टी बताया जो जमीनी स्तर पर कुछ नहीं करती है और वोट के लिए जनता को बेवकूफ बनाती है।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement