Saturday, April 20, 2024
Advertisement

दिग्विजय के सामने कांग्रेसियों का हंगामा, मनाते रहे दिग्विजय...समर्थक नहीं माने

दिग्विजय सिंह के सामने हंगामे ने जब जोर पकड़ा तो खुद दिग्विजय समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कवरेज रोकने के लिए कहा और ऐसा नहीं करने पर कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ताओ ने मीडिया से बदसलूकी भी की।

IndiaTV Hindi Desk Written by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: July 12, 2018 18:58 IST
digvijay singh- India TV Hindi
digvijay singh

बड़वानी: मध्य प्रदेश के बड़वानी में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्ग्विजय सिंह के सामने जबरदस्त हंगामा हुआ। एक विधायक को बुलाने पर कांग्रेस के कार्यकर्ता भड़क गए और जमकर बवाल हुआ। कांग्रेस के चीखते कार्यकर्ताओं को जब दिग्विजय ने नसीहत दी तो वो और भड़क गए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हंगामा कैमरे में कैद हो रहा था लिहाजा दिग्विजय सिंह ने मीडिया के कैमरों को बंद कराना शुरू कर दिया।

घटना मध्य प्रदेश के बड़वानी की हैं जहां दिग्विजय सिंह की एकता यात्रा में जमकर बवाल हुआ। दरअसल यहां पहुंचे दिग्विजय सिंह बारी-बारी से विधानसभा के कार्यकर्ताओँ से मिल रहे थे जब बड़वानी की बारी आई तो उन्होंने वर्तमान विधायक रमेश पटेल के समर्थकों से मिलने के बाद दूसरे कार्यकर्ताओं से मिलने से इनकार कर दिया जिसके बाद कांग्रेस जिला महामंत्री राहुल राठौड़ भड़क गए।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए उनके सामने ही कार्यकर्ताओं से मिलने पर सवाल उठाया। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि विधायक के सामने कार्यकर्ता अपनी बात सही तरीके से नहीं रख पाएंगे।

दिग्विजय सिंह के सामने हंगामे ने जब जोर पकड़ा तो खुद दिग्विजय समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कवरेज रोकने के लिए कहा और ऐसा नहीं करने पर कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ताओ ने मीडिया से बदसलूकी भी की जिसके बाद भड़के पत्रकारों ने इस कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement