Friday, March 29, 2024
Advertisement

सीलबंद घर का ताला तोड़ने के मामले में मनोज तिवारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष मनोज तिवारी के खिलाफ सीलबंद घर का ताला तोड़ने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई।

India TV News Desk Edited by: India TV News Desk
Updated on: September 18, 2018 14:35 IST
मनोज तिवारी- India TV Hindi
मनोज तिवारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष मनोज तिवारी के खिलाफ सीलबंद घर का ताला तोड़ने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर ने आईएएनएस को बताया कि दिल्ली नगर निगम के उत्तरी क्षेत्र के उपनिदेशक ने गोकलपुरी पुलिस थाने में मनोज तिवारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

वीडियो फुटेज में मनोज तिवारी रविवार को गोकुलपुरी के दौरे के दौरान एक अनाधिकृत कालोनी में सीलबंद घर का तोला तोड़ते नजर आ रहे हैं। तिवारी को नगरपालिका अधिकारियों के खिलाफ विरोध करते हुए भी देखा गया। तिवारी पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 188 और दिल्ली नगर निगम (डीएमसी) अधिनियम के 461 और 465 के तहत मामला दर्ज किया है। 

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement