Thursday, March 28, 2024
Advertisement

AAP ने दिल्ली में तीनों नगर निगमों में विपक्ष के नेता बदले

उत्तर दिल्ली, पूर्वी दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली नगर निगमों पर भाजपा का कब्जा है...

Bhasha Reported by: Bhasha
Published on: May 01, 2018 7:51 IST
arvind kejriwal- India TV Hindi
arvind kejriwal

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) ने आज कहा कि उसने दिल्ली की तीनों नगर निगमों में विपक्ष के नए नेता नियुक्त किए हैं। उत्तर दिल्ली, पूर्वी दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली नगर निगमों पर भाजपा का कब्जा है।

पार्टी ने बताया कि अनिल लकडा को उत्तरी दिल्ली नगर निगम में विपक्ष का नेता बनाया गया है जबकि प्रवीण कुमार राजपूत दक्षिण दिल्ली नगर निगम में प्रतिपक्ष के नेता होंगे। वहीं पूर्वी दिल्ली नगर निगम में कुलदीप कुमार को विपक्ष का नेता नियुक्त किया गया है।

आप प्रवक्ता दिलीप पांडे ने कहा कि पार्टी ने दिल्ली नगर निगमों के अपने पार्षदों से वायदा किया था कि नेतृत्व में वक्त वक्त पर बदलाव किए जाएंगे। नई नियुक्तियां कर उसी वायदे को पूरा किया गया है। 

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement