Thursday, April 18, 2024
Advertisement

नगर निगम ने सफाई नहीं की तो विरोध में नेता ने सदन में फैलाया कीचड़

छत्तीसगढ़ से भाजपा पार्षद मनोज प्रजापति ने मंगलवार को सदन में नगर निगम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के रूप में कीचड़ फैला दिया। उन्होनें आरोप लगाया कि निगम अपने क्षेत्र में ठीक से काम नहीं कर रहा है।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: July 02, 2019 17:57 IST
Corporator dumps sludge in the House as a mark of protest against Municipal Corporation- India TV Hindi
Corporator dumps sludge in the House as a mark of protest against Municipal Corporation

रायपुर: छत्तीसगढ़ से भाजपा पार्षद मनोज प्रजापति ने मंगलवार को सदन में नगर निगम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के रूप में कीचड़ फैला दिया। उन्होनें आरोप लगाया कि निगम अपने क्षेत्र में ठीक से काम नहीं कर रहा है। मनोज प्रजापति अपने साथ पॉलिथिन में पहले ही कीचड़ अपने साथ लाए जिसको उन्होनें सदन में फैला दिया। इसको लेकर हंगामा शुरू हो गया।

भाजपा पार्षद ने भी सभापति के सामने नारेबाजी की। जिसे देखते हुए आधे घंटे के लिए सभा स्थगित कर दी गई थी लेकिन उसके बाद कार्रवाई थोड़ी देर बार फिर शुरू हो गई। भाजपा पार्षद प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग का विरोध कर रहे हैं। वे यहां पार्किंग की जगह ऑक्सीजोन बनाने की मांग पर अड़े हुए हैं।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement