Friday, April 19, 2024
Advertisement

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच चली कुर्सियां और लात-घूंसे

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले राज्य में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच इस झगड़े ने राज्य में पार्टी की एकता को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं

India TV News Desk Written by: India TV News Desk
Published on: January 17, 2019 20:04 IST
Congress workers clashes in Shimla on Thursday - India TV Hindi
Congress workers clashes in Shimla on Thursday 

शिमला कांग्रेस के दो विरोधी धड़े के समर्थकों के बीच बृहस्पतिवार को पार्टी की हिमाचल इकाई के मुख्यालय में झड़प हो गई। राज्य इकाई के नये अध्यक्ष के पद भार ग्रहण करने के तुरंत बाद झड़प शुरू हो गई। पार्टी के सदस्यों ने बताया कि कुलदीप राठौर को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस समिति का नया अध्यक्ष बनाए जाने के अवसर पर आयोजित सभा के तुरंत बाद झगड़ा शुरू हो गया। 

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कांग्रेस भवन में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के समर्थकों और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुखू के समर्थकों के बीच लड़ाई हो गई। पिछले हफ्ते ही कांग्रेस ने सुखविंदर सिंह सुखू की जगह कुलदीव राठौर को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस समिति का नया अध्यक्ष चुना है। कुलदीप राठौर को पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीरभद्र सिंह का करीबी माना जाता है। 

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले राज्य में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच इस झगड़े ने राज्य में पार्टी की एकता को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। हिमाचल प्रदेश में 4 लोकसभा सीटें हैं और 2014 के लोकसभा चुनाव में चारों सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने कब्जा किया था। 

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement