Wednesday, April 24, 2024
Advertisement

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी चार दिनों की ब्रिटेन और जर्मनी यात्रा पर रवाना

उनकी यह यात्रा प्रवासी भारतीयों से संपर्क कायम करने के पार्टी के कार्यक्रम का हिस्सा है। इस यात्रा में उनके जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल से भी मिलने की संभावना है।

India TV News Desk Edited by: India TV News Desk
Published on: August 21, 2018 23:22 IST
कांग्रेस अध्यक्ष...- India TV Hindi
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज ब्रिटेन और जर्मनी की चार दिवसीय यात्रा पर रवाना हुए। इस यात्रा में उनके प्रवासी भारतीय लोगों से संवाद करने और विदेशी गणमान्य व्यक्तियों से मिलने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक उनकी यह यात्रा प्रवासी भारतीयों से संपर्क कायम करने के पार्टी के कार्यक्रम का हिस्सा है। इस यात्रा में उनके जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल से भी मिलने की संभावना है।

जर्मनी में, वह हैम्बर्ग और बर्लिन में दो सभाओं को संबोधित करेंगे। उसके बाद वह ब्रिटेन जाएंगे जहां वह कुछ स्थानीय भारतीय मूल के सांसदों के सहयोग से ‘‘इंडियन ओवरसीज कांग्रेस’’ द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

राहुल गांधी ने पिछले साल सितंबर में "इंडिया ऐट 70" विषय पर कैलिफ़ोर्निया विश्वविद्यालय, बर्कले के छात्रों को संबोधित किया था। उन्होंने इस साल मार्च में सिंगापुर नेशनल यूनिवर्सिटी में एक सभा को संबोधित किया था और वह मलेशिया भी गए थे।

उन्होंने बहरीन में भी प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया है जहां उन्हें वहां के शाह ने आमंत्रित किया था।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement