Friday, March 29, 2024
Advertisement

NDA का ‘आधार’ लोगों को कमजोर बनाने के लिए है: राहुल गांधी

कांग्रेस केंद्र सरकार के इस रुख का विरोध कर रही है कि आधार को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए अनिवार्य बनाया जाए...

Bhasha Reported by: Bhasha
Published on: January 17, 2018 23:43 IST
rahul gandhi- India TV Hindi
rahul gandhi

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आधार योजना को लेकर आज राजग सरकार पर हमला बोला और कहा कि यह नागरिकों को कमजोर करने के लिए सरकार का अनिवार्य औजार है।

राहुल ने ट्वीट किया, ‘‘संप्रग का आधार= नागरिकों को सशक्त बनाने के लिए स्वैच्छिक हथियार। राजग का आधार= नागरिकों को कमजोर करने का अनिवार्य हथियार।’’

कांग्रेस केंद्र सरकार के इस रुख का विरोध कर रही है कि आधार को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए अनिवार्य बनाया जाए।

कांग्रेस सरकार के समय आधार योजना शुरू हुई थी।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement