Friday, April 26, 2024
Advertisement

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और मनमोहन सिंह ने की श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे से मुलाकात

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे से गुरुवार को मुलाकात की। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक इस मुलाकात के दौरान दोनों देशों के संबंधों पर बातचीत हुई।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: September 13, 2018 12:55 IST
Congress President Rahul Gandhi and Manmohan Singh meet Sri...- India TV Hindi
Congress President Rahul Gandhi and Manmohan Singh meet Sri Lanka former President Mahinda Rajapaksa

नयी दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे से गुरुवार को मुलाकात की। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक इस मुलाकात के दौरान दोनों देशों के संबंधों पर बातचीत हुई। (बारामूला में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी घिरे )

राजपक्षे इन दिनों भारत दौरे पर हैं। बुधवार को उन्होंने भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी के नेतृत्व वाले ‘विराट हिन्दुस्तान संगम’ द्वारा ‘इंडो-श्रीलंका रिलेशंस: द वे फारवर्ड’ विषय पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया था।

इस कार्यक्रम में राजपक्षे ने कहा कि वर्ष 2009 में लिट्टे के खिलाफ खत्म हुई जंग को ‘‘जातीय युद्ध’’ नहीं कहा जा सकता। उन्होंने कहा कि सैन्य कार्रवाई में तमिल समुदाय को निशाना नहीं बनाया गया। सेना और लिट्टे के बीच 2009 में समाप्त हुए तीन दशक लंबे गृहयुद्ध के दौरान राजपक्षे ही राष्ट्रपति थे।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement