Friday, April 26, 2024
Advertisement

राहुल गांधी को झटका, त्रिपुरा में कांग्रेस MLA हजारों समर्थकों के साथ BJP में शामिल

नाथ के अलावा त्रिपुरा महिला कांग्रेस की अध्यक्ष और अगरतला नगर परिषद की पार्षद हिमानी देववर्मा भी आज भाजपा से जुड़ गईं...

Bhasha Reported by: Bhasha
Updated on: December 22, 2017 20:42 IST
ratan lal nath- India TV Hindi
ratan lal nath

अगरतला: त्रिपुरा में कांग्रेस विधायक रतन लाल नाथ और सत्तारुढ़ माकपा के कुछ सदस्य अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आज यहां भाजपा में शामिल हो गए।

नाथ के अलावा त्रिपुरा महिला कांग्रेस की अध्यक्ष और अगरतला नगर परिषद की पार्षद हिमानी देववर्मा भी आज भाजपा से जुड़ गयीं।

भाजपा महासचिव राम माधव ने नाथ को भगवा ध्वज प्रदान कर उन्हें पार्टी में शामिल किया। अन्य नए सदस्यों का प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विप्लव कुमार देव ने स्वागत किया।

नाथ के शामिल होने से त्रिपुरा की 60 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के विधायकों की संख्या बढ़कर सात हो गयी है।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement