Thursday, April 25, 2024
Advertisement

संजय राउत से लीलावती अस्पताल जाकर मिले कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण और माणिकराव ठाकरे

महाराष्ट्र में बढ़ी राजनीतिक हलचल के बीच बुधवार सुबह कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने शिवसेना नेता संजय राउत से लीलावती अस्पताल में जाकर मुलाकात की

IndiaTV Hindi Desk Written by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: November 13, 2019 12:33 IST
Congress leaders Ashok Chavan and Manikrao Thakre- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV Congress leaders Ashok Chavan and Manikrao Thakre

मुंबई। महाराष्ट्र में बढ़ी राजनीतिक हलचल के बीच बुधवार सुबह कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने शिवसेना नेता संजय राउत से लीलावती अस्पताल में जाकर मुलाकात की। संजय राउत से मुकालात करने वाले नेताओं में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण, वरिष्ठ कांग्रेस नेता माणिक राव ठाकरे और बालासाहेब थोराट शामिल थे। दो दिन पहले संजय राउत का स्वास्थ्य खराब हुआ था और वे मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हुए थे। हालांकि अब संजय राउत का स्वास्थ्य ठीक बताया जा रहा है। 

इस बीच महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और शिवसेना के बीच बातचीत का दौर तीसरे दिन भी जारी है। मंगलवार को राज्य में राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया है और अब तीनो दल मिलकर सरकार बनाने की संभावनाओं पर विचार कर रहे हैं। इस बीच सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शिवसेना ने यह भी कह दिया है कि सरकार बनाने के लिए अगर कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के साथ गठबंधन नहीं होता है तो वह फिर से चुनाव में जाने के लिए तैयार है। 

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement