Saturday, April 27, 2024
Advertisement

छोटा भीम कहने पर कांग्रेस नेता ने शेयर किया स्मृति ईरानी का वीडियो, लिखा- छुटकी को भी ये पता होगा

वीडियो में शेखर सुमन स्मृति से कुछ मामूली से जीके के सवाल पूछ रहे हैं जिनका जवाब भी स्मृति नहीं दे पाती हैं।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Updated on: March 28, 2018 13:50 IST
कांग्रेस अध्यक्ष...- India TV Hindi
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और स्मृति ईरानी।

नई दिल्ली: डाटा सेंधमारी मामले में कांग्रेस और बीजेपी आमने सामने आ गई हैं। दोनों पार्टियां एक दूसरे को दोषी ठहराने या नीचा दिखाने के कोई मौका नहीं छोड़ रही। पिछले दिनों केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा राहुल गांधी पर तंज कसने का जवाब कांग्रेस नेता राम्या ने ट्विटर पर दिया है। बीते सोमवार को स्मृति ने कांग्रेस पर डेटा सेंधमारी का आरोप लगाते हुए पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा था। स्मृति ने राहुल गांधी की तुलना छोटा भीम से करते हुए कहा था कि राहुल गांधी जी, छोटा भीम भी जानता है कि एप पर सामान्य रूप से मांगी गई अनुमति का मतलब जासूसी नहीं होता। उनके इस बयान ने खबरों में काफी सुर्खियां बटोरी थी। अब स्मृति ईरानी का जवाब देने खुद राम्या उतर आई हैं। राम्या ने अपने ट्विट पर स्मृति का एक पुराना वीडियो शेयर की है। जिसमें स्मृति शेखर सुमन के साथ नजर आ रही हैं।

शेखर सुमन स्मृति ईरानी से देश और बीजेपी को लेकर कुछ सवाल पूछ रहे हैं। वीडियों में स्मृति शेखर द्वारा पूछे गए सामान्य से सवालों का भी जवाब नहीं दे पाती। शेखर सबसे पहले स्मृति से पूछते हैं कि देश में कुल कितने राज्य हैं। स्मृति अपने जवाब में कहती हैं मुझे नहीं पता, इसके बाद शेखर पूछते हैं देश में कितने राज्यों में बीजेपी की सरकार है। इसके जवाब में स्मृति कहती हैं कि मैंने जहां देखी हैं वो तीन है। इस पर शेखर सुमन उन्हें ठीक करते हुए बताते हैं कि सात राज्य हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए राम्या ने लिखा है कि छुटकी को भी पता होगा देश में कितने राज्य हैं।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement