Friday, March 29, 2024
Advertisement

त्रिपुरा, केरल में वाम के खिलाफ भाजपा की मदद कर रही कांग्रेस: वृंदा करात

माकपा नेता वृंदा करात ने कहा है कि केरल और त्रिपुरा में कांग्रेस वाम दलों के खिलाफ भाजपा की ‘मदद’ कर रही है

Bhasha Reported by: Bhasha
Updated on: November 20, 2017 17:48 IST
congress- India TV Hindi
congress

हैदराबाद: माकपा नेता वृंदा करात ने कहा है कि केरल और त्रिपुरा में कांग्रेस वाम दलों के खिलाफ भाजपा की ‘मदद’ कर रही है। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर भगवा पार्टी से एकजुट होकर मुकाबले के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अपील के जवाब में यह बात कही।

बता दें कि सिंह ने पिछले सप्ताह कोच्चि में आयोजित एक रैली में वाम दलों से भाजपा के खिलाफ लड़ाई में कांग्रेस का साथ देने का आग्रह किया था।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा था, ‘‘अगर वे (वाम दल) भाजपा और उसकी जन विरोधी नीतियों के खिलाफ लड़ाई के लिए गंभीर हैं तो उनको राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस के साथ सहयोग करना चाहिए और भाजपा के कुशासन और विभाजनकारी राजनीति के खिलाफ एकजुट होकर लड़ना चाहिए।’’

इस बारे में पूछे जाने पर माकपा पोलितब्यूरो की सदस्य ने कहा, ‘‘दुर्भाग्यपूर्ण रूप से लोगों की आजीविका, अर्थव्यवस्था और नव-उदारवादी सुधारों सहित अधिकतर नीतिगत मुद्दों पर भाजपा और कांग्रेस एकसमान हैं।’’

करात ने कहा, ‘‘कांग्रेस का दावा है कि भाजपा उसकी नीतियों का क्रियान्वयन कर रही है। केरल और त्रिपुरा (जहां कांग्रेस सत्ता में है) दोनों राज्यों में कांग्रेस वाम दलों के खिलाफ भाजपा की मदद कर रही है। भाजपा-आरएसएस की जहरीली सांप्रदायिक राजनीति जैसे खास मुद्दे पर हम सभी धर्मनिरपेक्ष ताकतों के साथ सहयोग कर रहे हैं।’’

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement