Friday, April 19, 2024
Advertisement

राहुल पर अपमानजनक टिप्पणी करना कांग्रेस जिलाध्यक्ष को पड़ा भारी, पार्टी से निष्कासित

उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने मेरठ जिला इकाई के अध्यक्ष विनय प्रधान को आज पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया। कांग्रेस प्रवक्ता विजेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि प्रधान को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अनुशासन समिति के अध्यक्ष रामकृष्ण द्विवेदी ने पा

Bhasha Bhasha
Updated on: July 01, 2017 22:11 IST
rahul gandhi- India TV Hindi
rahul gandhi

लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने मेरठ जिला इकाई के अध्यक्ष विनय प्रधान को आज पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया। कांग्रेस प्रवक्ता विजेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि प्रधान को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अनुशासन समिति के अध्यक्ष रामकृष्ण द्विवेदी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के लिए 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

पिछले महीने प्रधान को पार्टी के सभी पदों से निलंबित किया गया था। उन्होंने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर पार्टी के व्हाट्स एप ग्रुप पर कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी की थी।

द्विवेदी ने उसी समय कहा था कि प्रधान का दोष साबित हो गया है और उन्हें कांग्रेस पार्टी के संविधान के उल्लंघन का दोषी पाया गया है।

त्रिपाठी ने बताया कि प्रधान के अलावा मेरठ इकाई के उपाध्यक्ष सरताज गाजी और गिरधारी लाल मौर्य, महासचिव अंकुर त्यागी, सचिव अनुराम शामी और इरशान पुथी को भी पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए सभी पदों से निलंबित किया गया था।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement