Friday, April 26, 2024
Advertisement

कांग्रेस दिल्ली में भाजपा को हरा नहीं सकती है, पर आप के वोट काट कर उसे जीता देगी: गोपाल राय

आम आदमी पार्टी (आप) की दिल्ली इकाई के संयोजक गोपाल राय ने कहा कि भले ही कांग्रेस लोकसभा चुनाव में भाजपा को शिकस्त न दे पाए, लेकिन आप के वोट काट कर भगवा पार्टी के लिए जीत की राह बना देगी।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: January 13, 2019 23:11 IST
Gopal Rai- India TV Hindi
Gopal Rai

नयी दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) की दिल्ली इकाई के संयोजक गोपाल राय ने कहा कि भले ही कांग्रेस लोकसभा चुनाव में भाजपा को शिकस्त न दे पाए, लेकिन आप के वोट काट कर भगवा पार्टी के लिए जीत की राह बना देगी। आप ने पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी पर हमले तेज कर दिए हैं। 

आप और कांग्रेस के दरमियान गठबंधन की अटकलों के बीच राय ने कहा कि पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) इस पर निर्णय करेगी, लेकिन इसका इंतजार करने का वक्त नहीं है और हमने दिल्ली की सभी सात सीटों के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।

चांदनी चौक लोकसभा सीट से आप स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए राय ने कहा कि कांग्रेस को पिछले कुछ सालों में चुनावों में हार का सामना करना पड़ा है। राय ने कहा, ‘‘वह पिछले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में एक भी सीट जीतने में नाकाम रही है। वह भाजपा को दिल्ली में नहीं हरा सकती है, लेकिन आगामी चुनाव में आप के वोट काटकर भाजपा की जीत सुनिश्चित करेगी।’’

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement