Thursday, March 28, 2024
Advertisement

गठबंधन के इच्छुक दलों को दो-चार सीटें दे सकती है कांग्रेस: आजाद

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने आज संकेत दिये कि उनकी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में गठबंधन के इच्छुक दलों को कुछ सीटें दे सकती है। 

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: January 16, 2019 19:00 IST
Gulam nabi azad- India TV Hindi
Gulam nabi azad

लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने आज संकेत दिये कि उनकी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में गठबंधन के इच्छुक दलों को कुछ सीटें दे सकती है। आजाद ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में छोटे दलों के साथ गठबंधन की संभावना के सवाल पर कहा, ‘‘दो-चार सीटों पर लेन-देन हो सकता है, लेकिन हम प्रदेश के सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं।’’ 

यह पूछे जाने पर कि क्या सपा, बसपा ने कांग्रेस को कमजोर मानते हुए अपने गठबंधन में जगह नहीं दी, उन्होंने कहा ‘‘जब चुनाव होता है तब पता चलता है कि कौन मजबूत है और कौन कमजोर।’’ मालूम हो कि गत शनिवार को घोषित सपा-बसपा के गठबंधन में कांग्रेस को शामिल नहीं किया गया था और उसके बाद कांग्रेस ने प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी खड़ा करने का एलान किया था।

हालांकि पार्टी ने तब भी कहा था कि अगर कोई धर्मनिरपेक्ष दल उसके साथ आना चाहते हैं और अगर कांग्रेस को लगे कि वह भाजपा को हरा सकता है तो उसके साथ गठबंधन जरूर किया जाएगा। 

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement