Friday, April 26, 2024
Advertisement

काटजू के बयान पर भड़के नीतीश, कहा- ‘घर बैठे बिहार के माई-बाप बन रहे हैं’

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायधीश मार्कंडेय काटजू की बिहार को लेकर की गई टिप्पणी पर आज कड़ी आपत्ति जतायी और कहा कि वह प्रदेश के माई बाप बन

Bhasha Bhasha
Updated on: September 27, 2016 20:11 IST
nitish kumar- India TV Hindi
nitish kumar

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायधीश मार्कंडेय काटजू की बिहार को लेकर की गई टिप्पणी पर आज कड़ी आपत्ति जतायी और कहा कि वह प्रदेश के माई बाप बन रहे हैं। पटना में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान नीतीश ने काटजू की बिहार को लेकर की गयी टिप्पणी पर उनका नाम लिए बिना कहा, घर बैठे बिहार के माई-बाप बन रहे हैं।

Also read:

नीतीश ने काटजू के खिलाफ उक्त प्रतिक्रिया उनके द्वारा फेसबुक के जरिए की गयी उक्त टिप्पणी हम पाकिस्तान को हम कश्मीर एक शर्त पर दे सकते हैं, पाक को कश्मीर के साथ-साथ बिहार भी लेना पडेगा।

उन्होंने कहा आजकल कुछ लोगों को छपने की बीमारी होती है, न तो बिहार पर कुछ-कुछ बोल देंगे। सुना है कि एक आदमी ने कुछ बोला है, कश्मीर के साथ बिहार को भी देने को तैयार हैं, लगता है वे बिहार के माई-बाप हैं, मालिक हैं क्या, तरह-तरह का बात बोलते हैं। मुख्यमंत्री ने बिहार जो कि भगवान बुद्ध, महावीर, चाणक्य और शून्य का अविष्कार करने वाले आर्यभट्ट की धरती रही है। उसके गौरवशाली इतिहास की चर्चा करते हुए कहा कि मगध शासक जिनका शासन क्षेत्र पूरा देश था उनकी राजधानी पाटलीपुत्र रही है।

Also read:

उल्लेखनीय है प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष पर रहने के दौरान काटजू ने नीतीश कुमार के बिहार में पिछले शासन काल के दौरान प्रेस की आजादी नहीं होने का आरोप लगाया था। बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी काटजू की बिहार को लेकर की टिप्पणी पर कड़ा एतराज जताते हुए आज कहा कि बिहार में संसाधनों की कमी हो सकती है, पर यह प्रदेश काटजू को बिहार का अपमान करने की खुली छूट नहीं देता। बिहार ने देश को अच्छे बुरे समय में राह दिखायी है।

बिहार में सत्ताधारी जदयू के महासचिव के सी त्यागी ने काटजू के खिलाफ देशद्रोह का मामला चलाए जाने की मांग की है। मधेपुरा के सांसद और जन अधिकार पार्टी के नेता राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने काटजू की टिप्पणी की भत्र्सना करते हुए उनसे माफी मांगने को कहा है। विरोधों की झड़ी लगने पर काटजू ने पीछे हटते हुए सफाई देते हुए फेसबुक पर बाद में लिखा है कि वह बस मजाक कर रहे थे।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement