Thursday, April 18, 2024
Advertisement

राहुल गांधी की प्रशंसा करके क्या संदेश देना चाहते हैं चिराग पासवान?

बिहार में कुल 40 लोकसभा सीटें हैं और 2014 के लोकसभा चुनाव में 22 सीटों पर भाजपा, 6 पर लोक जनशक्ति पार्टी और तीन पर राष्ट्रीय लोक समता पार्टी की जीत हुई थी।

India TV News Desk Written by: India TV News Desk
Published on: December 19, 2018 20:09 IST
Chirag Paswan praises Rahul Gandhi- India TV Hindi
Chirag Paswan praises Rahul Gandhi

नई दिल्ली। लोक जनशक्ति पार्टी में केंद्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष और बिहार के जमूई से सांसद चिराग पासवान ने राहुल गांधी की प्रशंसा की है। हाल में 3 राज्यों में कांग्रेस की जीत के लिए चिराग ने राहुल गांधी की प्रशंसा की। चिराग ने कहा कि राहुल गांधी में सकारात्मक बदलाव आया है, कांग्रेस पार्टी ने लंबे समय के बाद जीत प्राप्त की है और इस जीत का श्रेय राहुल को दिया जाना चाहिए।

चिराग पासवान द्वारा राहुल गांधी की तारीफ के कई मायने निकाले जा रहे हैं। बिहार में लोक जनशक्ति पार्टी दूसरे सहयोगी दलों यानि भाजपा और जनता दल यूनाइटेड से सीटों के बंटवारे पर स्थिति साफ करने के लिए कह रही है। राजनीतिक विश्लेषक मान रहे हैं कि राहुल गांधी की प्रशंसा करके चिराग पासवान भाजपा और जनता दल यूनाइटेड पर दबाब बना रहे हैं।

बिहार में कुल 40 लोकसभा सीटें हैं और 2014 के लोकसभा चुनाव में 22 सीटों पर भाजपा, 6 पर लोक जनशक्ति पार्टी और तीन पर राष्ट्रीय लोक समता पार्टी की जीत हुई थी। इन तीनों पार्टियों ने मिलकर चुनाव लड़ा था लेकिन इस बार राष्ट्रीय लोक समता पार्टी ने गठबंधन तोड़ दिया है।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement