Thursday, March 28, 2024
Advertisement

केंद्रीय कैबिनेट में भारी फ़ेरबदल की संभावना

नयी दिल्ली: बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लगभग छह घंटे बैठक की। माना जा रहा है कि इस बैठक का संबंध कैबिनेट विस्तार से था जिसके जल्द ही होने की संभावना

India TV News Desk India TV News Desk
Updated on: June 30, 2016 10:10 IST
Amit Shah, Modi- India TV Hindi
Amit Shah, Modi

नयी दिल्ली: बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लगभग छह घंटे बैठक की। माना जा रहा है कि इस बैठक का संबंध  कैबिनेट विस्तार से था जिसके जल्द ही होने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार कैबिनेट में बड़े फेरबदल की संभावना है। वैसे अभी कोई अंतिम फ़ैसला नही हुआ है और मोदी वित्त मंत्री अरुण जेटली से मुलाकात करेंगे।

यूपी, पंजाब को मिल सकती है तव्वजो

खबरों के अनुसार ये कैबिनेट विस्तार चार जुलाई तक हो सकता है। उत्तर प्रदेश और पंजाब में विधान सभा चुनावों को देखते हुए इन राज्यों के सांसदों को बड़ी ज़िम्मेदारी मिलने की काफी संभावना है।

नक़वी, पीयूष गोयल को मिल  सकता है केंद्रीय मंत्री का दर्जा

सूत्रों ने बताया कि पीयूष गोयल और मुख़्तार अब्बास नक़वी को प्रोमोशन मिलने संभावना है यानी केंद्रीय मंत्री का दर्जा मिल सकता है। दोनो काफी समय से राज्य मंत्री हैं।

पूर्वोत्तर राज्य की बात करे तो मंत्रिमंडल में सर्बानंद सोनोवाल की जगह असम के किसी सांसद को जगह मिल सकती है। सोनोवाल असम विधान सभा चुनाव के बाद वहां के मुख्यमंत्री बन गए हैं।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement