Saturday, April 20, 2024
Advertisement

TDP मंत्रियों के इस्तीफे के बाद बोली बीजेपी, 'आंध्र प्रदेश में तीसरी ताकत बनने की क्षमता'

जीवीएल नरसिम्हा राव ने कहा कि भाजपा में आंध्र प्रदेश में तीसरे विकल्प के तौर पर उभरने की क्षमता है और अलग अलग राज्यों में हमारा ट्रैक रिकॉर्ड इसकी गवाही देता है।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: March 08, 2018 23:24 IST
Gvl narsimha rao- India TV Hindi
Gvl narsimha rao

नयी दिल्ली: केंद्र सरकार से तेदेपा के दो मंत्रियों के इस्तीफे पर भाजपा का मानना है कि अगले साल विधानसभा चुनाव से पहले यह क्षेत्रीय पार्टी की राजनीतिक मजबूरियों का अपरिहार्य परिणाम है।आंध्र प्रदेश के भाजपा प्रमुख के हरि बाबू ने तेदेपा और उसकी मुख्य प्रतिद्वंद्वी वाईएसवाई कांग्रेस के बीच वाक् युद्ध के संदर्भ में कहा कि राज्य में विशेष श्रेणी के दर्जे को लेकर राजनीतिक तौर पर एक दूसरे से श्रेष्ठ बनने का दौर चल रहा है। 

उन्होंने कहा कि मंत्रियों के इस्तीफे अगले साल विधानसभा चुनाव से पहलेकी एक राजनीतिक चाल से ज्यादा कुछ नहीं है। भगवा पार्टी के राज्य से दो लोकसभा सदस्य हैं और वह घटनाक्रम से ज्यादा चिंतित नहीं है। 

पार्टी के प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव ने कहा कि भाजपा में आंध्र प्रदेश में तीसरे विकल्प के तौर पर उभरने की क्षमता है और अलग अलग राज्यों में हमारा ट्रैक रिकॉर्ड इसकी गवाही देता है। हम अहम राजनीतिक ताकत बनने के लिए वहां लोगों के लिए काम करना जारी रखेंगे। फिलहाल तेदेपा राजग का हिस्सा बनी रहेगी। भाजपा के सूत्रों का कहना है कि अगर पार्टी अकेले चुनाव लड़ती है तो वह राज्य में अपना विस्तार कर सकती है जहां उसकी हमेशा से सीमित मौजूदगी रही है। 

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement