Friday, April 26, 2024
Advertisement

भाजपा जम्मू कश्मीर में राज्यपाल शासन जारी रखने के पक्ष में: राम माधव

अब्दुल्लाह ने ट्वीट में भाजपा नेताओं को टैग करते हुए कहा, ‘‘राम माधव के दावे के विपरीत, प्रदेश भाजपा इकाई ने पीडीपी को तोड़ने के प्रयास पार्टी द्वारा किये जाने की बात स्वीकार की है। ऐसा लगता है कि किसी भी कीमत पर सत्ता दिशानिर्देशक सिद्धांत है।’’

Bhasha Reported by: Bhasha
Published on: July 07, 2018 13:28 IST
भाजपा जम्मू कश्मीर में राज्यपाल शासन जारी रखने के पक्ष में: राम माधव- India TV Hindi
भाजपा जम्मू कश्मीर में राज्यपाल शासन जारी रखने के पक्ष में: राम माधव

नयी दिल्ली: भाजपा महासचिव राम माधव ने आज उन खबरों को खारिज कर दिया कि उनकी पार्टी जम्मू कश्मीर में पीडीपी के बागी विधायकों के साथ मिलकर सरकार बनाने का प्रयास कर रही है और कहा कि वह राज्य में शांति, प्रशासन और विकास के लिये राज्यपाल शासन जारी रखने के पक्ष में है। उनकी यह टिप्पणी ट्विटर पर तब आयी जब राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्लाह ने एक खबर ट्वीट की थी जिसमें दावा किया गया था कि पीडीपी विधायकों का एक बड़ा धड़ा भाजपा आलाकमान के संपर्क में है और भगवा दल राज्य में सरकार बनाने की कोशिश में है।

अब्दुल्लाह ने ट्वीट में भाजपा नेताओं को टैग करते हुए कहा, ‘‘राम माधव के दावे के विपरीत, प्रदेश भाजपा इकाई ने पीडीपी को तोड़ने के प्रयास पार्टी द्वारा किये जाने की बात स्वीकार की है। ऐसा लगता है कि किसी भी कीमत पर सत्ता दिशानिर्देशक सिद्धांत है।’’

राज्य के लिये भाजपा के प्रभारी नेता माधव ने कहा, ‘‘सही नहीं है। मैं निश्चित रूप से राज्य इकाई से इस मामले में दरियाफ्त करूंगा और यह सुनिश्चित करूंगा कि भाजपा घाटी में खुद को उन चीजों से दूर रखे जो दूसरे दल कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम राज्य में शांति , सुशासन और विकास के लिये राज्यपाल शासन के पक्ष में हैं।’’ भाजपा ने पिछले महीने प्रदेश की पीडीपी की गठबंधन सरकार से समर्थन वापस ले लिया था जिसके बाद प्रदेश में राज्यपाल शासन लगाया गया था।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement