Friday, April 26, 2024
Advertisement

भाजपा ने दो लोकसभा और एक विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की

अजमेर से भाजपा सांसद सांवरलाल जाट, अलवर से भाजपा सांसद चांद नाथ और मांडलगढ़ भाजपा विधायक कीर्ति कुमारी का निधन हो जाने के कारण...

Bhasha Reported by: Bhasha
Published on: January 07, 2018 23:06 IST
bjp- India TV Hindi
bjp

जयपुर: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अलवर, अजमेर लोकसभा और मांडलगढ़ विधानसभा सीट पर 29 जनवरी को होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। भाजपा ने अलवर लोकसभा सीट के लिए श्रम मंत्री जसवंत सिंह यादव को और अजमेर लोकसभा सीट से पूर्व केन्द्रीय मंत्री सांवरलाल जाट के पुत्र रामस्वरूप लांबा को उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं पार्टी ने भीलवाडा जिले के मांडलगढ़ विधानसभा सीट के लिए शक्ति सिंह हाडा को चुनाव मैदान में उतारा है।

अजमेर से भाजपा सांसद सांवरलाल जाट, अलवर से भाजपा सांसद चांद नाथ और मांडलगढ़ भाजपा विधायक कीर्ति कुमारी का निधन हो जाने के कारण तीनों सीटों पर उपचुनाव 29 जनवरी को होगा।

अजमेर लोकसभा सीट पर भाजपा के सांवरलाल जाट ने कांग्रेस के सचिन पायलट को 1 लाख 71 हजार 983 मतों से पराजित किया था। जाट को बाद में केन्द्रीय राज्य मंत्री बनाया गया था। जाट को जयपुर में गत वर्ष जुलाई में भाजपा के राष्टीय अध्यक्ष की उपस्थिति में आयोजित एक बैठक में दिल का दौरा पड़ गया था। नौ अगस्त को उनका निधन हो गया था।

अलवर से लोकसभा सीट पर भाजपा के महंत चांद नाथ ने कांग्रेस के पूर्व केन्द्रीय मंत्री भंवर जितेन्द्र सिंह को 2 लाख 83 हजार 895 मतों से पराजित किया था। सितम्बर में लंबी बीमारी के बाद उनका निधन हो गया था। वहीं अगस्त माह में मांडलगढ विधायक कीर्ति कुमारी का बीमारी के कारण निधन हो गया था।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement