Thursday, April 25, 2024
Advertisement

बवाना उपचुनाव: आम आदमी पार्टी ने जीता उप-चुनाव, बीजेपी को हराया 24052 मतों से

दिल्ली के बवाना विधानसभा क्षेत्र के उप-चुनाव में आम आदमी पार्टी ने जीत हासिल की। आप के उम्मीदवार राम चंद्र ने बीजेपी के वेद प्रकाश को 24052 मतों से हराया।

India TV News Desk Written by: India TV News Desk
Updated on: August 28, 2017 14:03 IST
Ram Chandra- India TV Hindi
Ram Chandra

नयी दिल्ली:  दिल्ली के बवाना विधानसभा क्षेत्र के उप-चुनाव में आम आदमी पार्टी ने जीत हासिल की। आप के उम्मीदवार राम चंद्र ने बीजेपी के वेद प्रकाश को 24052 मतों से हराया।  यहां से कांग्रेस के सुरेन्द्र कुमार, आम आदमी पार्टी के राम चंद्र और बीजेपी के वेद प्रकाश खड़े थे। वेद प्रकाश पहले यहां से आप के विधायक थे लेकिन बाद में वह बीजेपी में शामिल हो गए। इसी वजह से यहां उप-चुनाव करवाना पड़ा।

मतगणना आज सुबह आठ बजे शुरू हुई। कांग्रेस को यह चुनाव जीत कर विधानसभा में खाता खोलने की उम्मीद थी लेकिन वह शुरु में बढ़त लेने के बाद पिछड़ गई और तीसरे स्थान पर रही। पार्टी का वर्ष 2015 के विधानसभा चुनाव में पूरी तरह सफाया हो गया था। 70 सदस्यीय विधानसभा में आप के 65 और भाजपा के चार विधायक हैं। 

बवाना सीट से सुरेंद्र कुमार पहले तीन बार विधायक चुने जा चुके हैं। वर्ष 2015 के विधानसभा चुनाव में यह सीट वेद प्रकाश ने आप के टिकट पर जीती थी। इस साल मार्च में उन्होंने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया और आप का साथ छोड़ कर भाजपा में शामिल हो गए थे। 

बवाना सीट पर उपचुनाव 23 अगस्त को हुआ था और उस समय केवल 45 फीसदी मतदान हुआ था। 

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement