Friday, March 29, 2024
Advertisement

JNU के मुद्दे पर गहलोत बोले- नेहरू के नाम से कुछ लोगों का ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है

जेएनयू के छात्रों पर लाठी चार्ज को लेकर केंद्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार व भाजपा नेताओं पर कटाक्ष करते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू के नाम से कुछ लोगों का बीपी बढ़ जाता है।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Updated on: November 19, 2019 19:16 IST
Ashok Gehlot- India TV Hindi
Ashok Gehlot

जयपुर: जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के छात्रों पर लाठी चार्ज को लेकर केंद्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार व भाजपा नेताओं पर कटाक्ष करते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को कहा कि जवाहरलाल नेहरू के नाम से कुछ लोगों का बीपी (रक्तचाप/ब्लड प्रेशर) बढ़ जाता है।

जेएनयू घटनाक्रम पर अपनी प्रतिक्रिया में गहलोत ने बिना किसी का नाम लिए कहा, ‘'यह तो पीछे पड़े हुए हैं जेएनयू के, जहां जवाहरलाल नेहरू का नाम आता है वहां इनका बीपी बढ़ जाता है। उस रूप में फिर यह लोग कार्रवाई करते हैं। इस रूप में लोगों को गुमराह करते हैं मैं समझता हूं कि यह परंपराए ठीक नहीं है।’’

उन्होंने कहा कि आज राजग सरकार आजादी के पहले और बाद की हमारी विरासत को भुला कर राजनीति करना चाहती है, लेकिन यह अच्छी परंपरा नहीं है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी टीम पर नेहरू, मौलाना आजाद, बाबा साहेब आंबेडकर व इंदिरा गांधी आदि जैसी हस्तियों को याद नहीं करने का आरोप लगाते हुए गहलोत ने कहा, ‘‘अगर हम उन्हें याद नहीं करेंगे और जानबूझकर कर उनकी अनदेखी करेंगे जैसे आज राजग सरकार के नेता कर रहे हैं, विशेष रूप से प्रधानमंत्री मोदी और उनकी टीम। यह परंपराए अच्छी नहीं है, देश हित में नहीं है, नई पीढ़ी को गुमराह करेंगे तो उससे सिर्फ देश का नुकसान होगा, मेरा ऐसा मानना है।’’

गहलोत ने कहा, ‘‘मैं उनसे अपील करना चाहूंगा कि अपनी सोच को बदलें और जिसका जो योगदान है, जिस रूप में है, उसे उसी रूप में देश को बताएं।’’ उन्होंने राजग नेताओं पर सोशल मीडिया के माध्यम से नई पीढ़ी को गुमराह करने का आरोप लगाया।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement