Thursday, March 28, 2024
Advertisement

भूपेश बघेल बने छत्तीसगढ़ के तीसरे मुख्यमंत्री, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने दिलाई शपथ

हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी को इन तीनों ही राज्यों की सत्ता से बेदखल कर दिया था।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Updated on: December 17, 2018 19:04 IST
Bhupesh Baghel- India TV Hindi
Bhupesh Baghel

नई दिल्ली: मध्य प्रदेशऔर राजस्थान के बाद अब छत्तीसगढ़ में नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण हुआ है, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे और उनकी मौजूदगी में भूपेश बघेल को छत्तीसगढ़ की मुख्यमंत्री बनाया गया है, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने भूपेश बघेल को पद और गोपनियता की शपथ दिलाई है।   

आज शपथ ग्रहण समारोहों में विपक्षी पार्टियों की एकता का नजारा देखने को मिला। राजस्थान में अशोक गहलोत और सचिन पायलट के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए विपक्षी दलों की तरफ से तेजस्वी यादव, संजय सिंह समेत कई नेता मौजूद रहे। वहीं, मध्य प्रदेश में कमल नाथ के शपथ ग्रहण समारोह में चंद्रबाबू नायजू, फारूख अब्दुल्ला समेत कई विपक्षी नेता मौजूद दिखे।

आपको बता दें कि हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी को इन तीनों ही राज्यों की सत्ता से बेदखल कर दिया था। मध्य प्रदेश की कमान अब कमलनाथ संभालेंगे, राजस्थान में अशोक गहलोत मुख्यमंत्री होंगे जबकि छत्तीसगढ़ में सरकार का नेतृत्व का भूपेश बघेल के हाथों में होगा। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राजस्थान और मध्य प्रदेश के शपथ ग्रहण कार्यक्रमों में भाग लिया है और अब छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौडा, कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी, जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला समेत विपक्ष के कई अहम नेता अलग-अलग राज्यों के समारोहों में शिरकत कर रहे हैं। इनके अलावा आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू, एआईयूडीएफ नेता बदरुद्दीन अजमल, टीएमसी नेता दिनेश त्रिवेदी और एलजेडी नेता शरद यादव समेत अन्य ने भी समारोहों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है।

Bhupesh Baghel Swearing in Ceremoney updates

06.45 PM: टीएस सिंहदेव और ताम्रध्वज साहू ने मंत्री के तौर पर शपथ ली

06.28 PM: भूपेश बघेल बने छत्तीसगढ़ के तीसरे मुख्यमंत्री, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दिलाई पद और गोपनियता की शपथ

06.11 PM: राहुल गांधी रायपुर पहुंचे, थोड़ी देर में भूपेश बघेल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

Kamal Nath Swearing In Ceremony Updates:

02:34 PM: कमलनाथ ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। समारोह में कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों के नेता रहे मौजूद।

02:31 PM: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट भी शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद हैं।

02:13 PM: मध्य प्रदेशः कमलनाथ के शपथ ग्रहण में मौजूद शिवराज सिंह चौहान, फारुक अब्दुल्ला, मल्लिकार्जुन खडगे, आंध्र सीएम चंद्रबाबू नायडू, शरद पवार दिग्विजय सिंह आदि नेता।

02:05 PM: कमलनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में मध्य प्रदेश के 2 पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और शिवराज सिंह चौहान, नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूख अब्दुल्ला के साथ।

01:49 PM: भोपाल में कमलनाथ के शपथग्रहण समारोह में पहुंचे पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान। 

01:42 PM: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की थोड़ी देर में शपथ लेंगे कमलनाथ, राहुल गांधी के शपथग्रहण स्थल पर मौजूद।

Ashok Gehlot Swearing In Ceremony Updates:

11:03 AM: सचिन पायलट ने ली उपमुख्यमंत्री पद की शपथ। राहुल गांधी समेत कई विपक्षी पार्टियों के नेता समारोह स्थल पर हैं मौजूद।

11:00 AM: अशोक गहलोत ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ। तीसरी बार बने राजस्थान के मुख्यमंत्री।

10:43 AM: अशोक गहलोत राजस्थान की सरदारपुरा जबकि सचिन पायलट टोंक सीट से विधायक चुने गए हैं।

10:23 AM: अशोक गहलोत और सचिन पायलट के शपथग्रहण में शामिल होने के लिए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचीं पूर्व सीएम वसुंधरा राजे।
कार्यक्रम स्थल पर मौजूद वसुंधरा राजे।

कार्यक्रम स्थल पर मौजूद वसुंधरा राजे।

10:19 AM: जयपुर में अशोक गहलोत और सचिन पायलट के शपथ ग्रहण में शामिल होने पहुंचे पूर्व पीएम मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी।

Ashok Gehlot, Kamal Nath and Bhupesh Baghel | Twitter

Ashok Gehlot, Kamal Nath and Bhupesh Baghel | Twitter

इसके अलावा, झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन, झारखंड विकास मंच नेता बाबूलाल मरांडी, स्वाभिमानी पक्ष नेता राजू शेट्टी और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को भी आमंत्रित किया गया है और इन नेताओं के समारोहों में आने की संभावना है। अशोक गहलोत जयपुर में सुबह 10 बजे शपथ लेंगे जबकि कमलनाथ दोपहर एक बजे भोपाल में शपथ में लेंगे। वहीं भूपेश बघेल शाम 4 बजे रायपुर में शपथ लेंगे।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement