Friday, April 19, 2024
Advertisement

दिल्ली में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने में भाजपा पूरी तरह से असफल: अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राष्ट्रीय राजधानी में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह से नाकाम रही है......

India TV News Desk Edited by: India TV News Desk
Published on: July 16, 2018 14:03 IST
दिल्ली के मुख्यमंत्री...- India TV Hindi
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (फोटो,पीटीआई)

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राष्ट्रीय राजधानी में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह से नाकाम रही है। उन्होंने कहा कि राजधानी में स्थिति दिन-प्रतिदिन खराब होती जा रही है। केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, "भारत की राजधानी में कानून एवं व्यवस्था दिन-प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। भाजपा पूरी तरह से असफल साबित हुई है।"

राष्ट्रीय राजधानी की पुलिस और कानून एवं व्यवस्था की जिम्मेदारी केंद्र सरकार की है। केजरीवाल की यह टिप्पणी रविवार को यहां दो आत्महत्याएं होने के बाद सामने आई है। एक घटना में 17 वर्षीय लड़की ने कथित तौर पर पश्चिमी दिल्ली में पुलिस थाने के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी, जबकि एक विमान परिचारिका ने अपने घर पर आत्महत्या कर ली। 

 

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement