Thursday, March 28, 2024
Advertisement

मायावती के गठबंधन तोड़ने के संकेत पर अखिलेश का आया रिएक्शन, जानिए क्या कहा

दिल्ली में उत्तर प्रदेश के पार्टी नेताओं की एक बैठक में आज मायावती ने घोषणा की थी कि बसपा राज्य में अकेल 11 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव लड़ेगी। इसका साफ मतलब है कि मायावती समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन जारी रखने के मूड में नहीं हैं।

IndiaTV Hindi Desk Written by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: June 03, 2019 19:19 IST
Akhilesh Yadav- India TV Hindi
Akhilesh Yadav

नई दिल्ली: बसपा अध्यक्ष मायावती द्वारा समाजवादी पार्टी के साथ अपने गठबंधन को तोड़ने के संकेत दिए जाने के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया आई है। अखिलेश ने कहा कि मायावती ने क्या कहा इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। उन्होंने कहा, ''जमीन पर काम करेंगे तभी चुनाव जीत पाएंगे।''

बता दें कि इससे पहले दिल्ली में उत्तर प्रदेश के पार्टी नेताओं की एक बैठक में मायावती ने घोषणा की कि बसपा राज्य में अकेल 11 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव लड़ेगी। इसका साफ मतलब है कि मायावती समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन जारी रखने के मूड में नहीं हैं। इसके अलावा बसपा सामान्य तौर पर उपचुनाव नहीं लड़ती है लेकिन इस बार उसने घोषणा की है कि वह राज्य के उपचुनावों में अपने उम्मीदवार उतारेगी।

पार्टी की बैठक में उन्होंने कहा कि बसपा को समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन से कोई फायदा नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि दोनों दलों के बीच वोटों का हस्तांतरण नहीं हुआ। उन्होंने पार्टी नेताओं से 11 विधानसभा सीटों के उप चुनावों के लिए उम्मीदवारों की सूची बनाने के लिए कहा। यह उपचुनाव, इन विधायकों के लोकसभा के लिए चुने जाने की वजह से होंगे।

बसपा ने उत्तर प्रदेश में 10 लोकसभा सीटें जीती हैं। पार्टी 38 सीटों पर चुनाव लड़ी थी। दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी ने 37 सीटों पर चुनाव लड़ा था और पार्टी सिर्फ पांच सीटें जीत सकी। राष्ट्रीय लोकदल ने तीन सीटों पर चुनाव लड़ा व एक भी सीट नहीं जीत सकी।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement