Thursday, April 25, 2024
Advertisement

आम आदमी पार्टी के बागी विधायक संदीप कुमार की सदस्यता रद्द

दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष राम निवास गोयल ने आम आदमी पार्टी के विधायक संदीप कुमार को अयोग्य ठहराया दिया है।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Updated on: August 20, 2019 18:14 IST
AAP MLA Sandeep Kumar disqualified BY Speaker Ram Niwas...- India TV Hindi
AAP MLA Sandeep Kumar disqualified BY Speaker Ram Niwas Goel on grounds of defection

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष राम निवास गोयल ने आम आदमी पार्टी के विधायक संदीप कुमार की सदस्यता रद्द कर दी है। संदीप कुमार ने 2019 लोकसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी का समर्थन किया था जिसके बाद उनपर कार्यवाही करते हुए दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष ने उन्हें अयोग्य ठहरा दिया है।

संदीप कुमार पर आरोप है कि उन्होंने 2019 लोकसभा चुनाव में बीएसपी के लिए काम किया। पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण आम आदमी पार्टी की शिकायत पर स्पीकर ने यह फैसला सुनाया है। इस तरह अब अब तक आम आदमी पार्टी के चार विधायकों की सदस्यता खत्म की जा चुकी है। 

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement