Thursday, March 28, 2024
Advertisement

झारखंड में पुलिस मुठभेड़ में 4 नक्सली ढेर

झारखंड के पलामू जिले में सोमवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो महिलाओं सहित चार नक्सलियों की मौत हो गई।

IANS Reported by: IANS
Published on: February 26, 2018 14:38 IST
Naxalites- India TV Hindi
Naxalites

रांची: झारखंड के पलामू जिले में सोमवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो महिलाओं सहित चार नक्सलियों की मौत हो गई। यह मुठभेड़ नक्सलियों को सुबह के समय मारुंगा पहाड़ी पर सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी का पता लगने के बाद शुरू हुई। इस मुठभेड़ में प्रतिबंधित नक्सली संगठन सीपीआई (माओवादी) के 12 सदस्य शामिल थे।

पुलिस ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के साथ मिलकर क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया, जिसके बाद शुरू हुई मुठभेड़ दो घंटे से अधिक समय तक चलती रही। पुलिस ने बताया कि बाकी नक्सली भाग खड़े हुए। पुलिस ने दो एसएलआर सहित कुछ हथियारों के साथ चार शव बरामद किए हैं।

मृतकों में नक्सली बिमल यादव भी है, जिस पर पांच लाख रुपये का ईनाम था। राज्य के 24 में से 18 जिलों में नक्सली सक्रिय हैं। 

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement