Friday, April 26, 2024
Advertisement

गोवा में मनोहर पर्रिकर कैबिनेट से दो मंत्रियों को हटाया गया

गोवा में मनोहर पर्रिकर कैबिनेट से दो मंत्रियों को हटाया गया। फ्रांसिस डीसूजा और पांडुरंग मडकैकर को कैबिनेट से छुट्टी दे दी गई है। बताया जा रहा है कि खराब स्वास्थ्य की वजह से उन्हें हटाया गया है।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Updated on: September 24, 2018 11:07 IST
manohar parrikar- India TV Hindi
manohar parrikar

नई दिल्ली: गोवा में मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के कैबिनेट से दो मंत्रियों को बाहर कर दिया गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोमवार को यह जानकारी दी। मंत्रिमंडल से बाहर किए गए दोनों मंत्री भाजपा के हैं। फ्रांसिस डिसूजा और पांडुरंग मडकईकर पिछले कुछ समय से बीमार हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। शहर विकास मंत्री डिसूजा और बिजली मंत्री मडकईकर को ऐसे वक्त में कैबिनेट से बाहर किया गया है जब मुख्यमंत्री पर्रिकर स्वयं दिल्ली के आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में इलाज करा रहे हैं।

डिसूजा फिलहाल अमेरिका के एक अस्पताल में भर्ती हैं जबकि जून में आघात लगने के बाद से बीमार चल रहे मडकईकर का इलाज मुंबई के एक अस्पताल में चल रहा है। अधिकारियों ने बताया कि भाजपा के दो नेताओं - निलेश काबराल और मिलिंद नाइक - को सोमवार की शाम मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। नाइक पूर्ववर्ती लक्ष्मीकांत पारसेकर सरकार में बिजली मंत्री रह चुके हैं जबकि काबराल पहली बर मंत्री पद की शपथ लेंगे।

गौरतलब है कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को कहा था कि पर्रिकर मुख्यमंत्री बने रहेंगे, लेकिन कैबिनेट में कुछ फेरबदल जरूर होगी।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement