Thursday, April 18, 2024
Advertisement

पेट्रोल, डीजल की कीमतें बढ़ाने पर यशवंत सिन्हा ने सरकार पर साधा निशाना

पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी करने के लिए केंद्र सरकार की खूब आलोचना की और इस मुद्दे को लेकर विपक्षी दलों द्वारा विरोध प्रदर्शन नहीं किए जाने पर निराशा जताई।

India TV News Desk Edited by: India TV News Desk
Published on: September 04, 2018 13:30 IST
यशवंत सिन्हा- India TV Hindi
Image Source : PTI पेट्रोल, डीजल की कीमतें बढ़ाने पर यशवंत सिन्हा ने सरकार पर साधा निशाना

नई दिल्ली: पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी करने के लिए केंद्र सरकार की खूब आलोचना की और इस मुद्दे को लेकर विपक्षी दलों द्वारा विरोध प्रदर्शन नहीं किए जाने पर निराशा जताई। 

सरकार की आर्थिक नीतियों के धुर विरोधी रहे सिन्हा ने ट्वीट कर कहा कि पेट्रोल, डीजल और गैस की कीमतें बढ़ रही हैं और रोजाना हर दिन कीमतें नई ऊंचाईयों पर पहुंच रही हैं। विपक्षी दल सड़कों पर क्यों नहीं उतर रहे हैं? वे किस बात का इंतजार कर रहे हैं? 

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व नेता की टिप्पणियां देश भर में पहले से अभूतपूर्व स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों के होने के बावजूद मंगलवार को लगातार 10वें दिन कीमतें बढ़ने के बाद आई हैं। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को 78.84 रुपए प्रति लीटर बिके पेट्रोल के मुकाबले अब पेट्रोल 79.15 रुपए प्रति लीटर बिका।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement