Friday, April 19, 2024
Advertisement

पाकिस्तानी एफ-16 विमान को मार गिराने वाले विंग कमांडर अभिनंदन को मिल सकता है वीर चक्र

पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने अभिनंदन को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन लगभग 60 घंटों के बाद ही उन्हें वाघा सीमा पर भारत को वापस कर दिया था। वीर चक्र भारत में युद्ध के समय दिया जाने वाला तीसरा सर्वोच्च सम्मान है।

IANS Reported by: IANS
Published on: August 08, 2019 12:26 IST
पाकिस्तानी एफ-16 विमान को मार गिराने वाले विंग कमांडर अभिनंदन को मिल सकता है वीर चक्र- India TV Hindi
पाकिस्तानी एफ-16 विमान को मार गिराने वाले विंग कमांडर अभिनंदन को मिल सकता है वीर चक्र

नई दिल्ली: इसी साल फरवरी में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तानी एफ-16 विमान को मार गिराने वाले विंग कमांडर अभिनंदन को सैन्य सम्मान वीर चक्र से सम्मानित किया जा सकता है। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पाकिस्तानी विमान गिराने के बाद अभिनंदन को पाकिस्तान ने गिरफ्तार कर लिया था, और बाद में रिहा कर दिया था।

Related Stories

अभिनंदन के साथ ही पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत में जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों पर मिराज-2000 युद्धक विमानों से बमबारी करने वाले पांच पायलटों को भी वायु सेना मेडल दिया जा सकता है।

भारतीय वायु सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "वीरता पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं की अंतिम सूची को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से 14 अगस्त को मंजूरी दी जाएगी।"

अभिनंदन ने 27 फरवरी को मिग-21 बिसन से पाकिस्तान के एफ-16 विमानों का पीछा करने के बाद एक विमान मार गिराया था। बाद में उनका विमान एक मिसाइल का निशाना बन गया जिसके नष्ट होने से पहले ही वे विमान से निकल गए थे और उसके बाद पाकिस्तानी क्षेत्र में फंस गए थे।

पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने अभिनंदन को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन लगभग 60 घंटों के बाद ही उन्हें वाघा सीमा पर भारत को वापस कर दिया था। वीर चक्र भारत में युद्ध के समय दिया जाने वाला तीसरा सर्वोच्च सम्मान है।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement