Friday, March 29, 2024
Advertisement

सुबह 7 से शाम 7 बजे तक नाइटी पहनने पर पाबंदी, आंध्र प्रदेश के गांव में फरमान

अगर महिलाएं इस नियम को तोड़ती हैं तो उनपर जुर्माना लगाए जाने का फरमान है। आरोप है कि यह नियम गांव के बुजुर्गों ने बनाया है

India TV News Desk Edited by: India TV News Desk
Updated on: November 10, 2018 17:02 IST
Wearing a nightie in day time can cost women Rs 2000 as fine in Andhra Village - India TV Hindi
Wearing a nightie in day time can cost women Rs 2000 as fine in Andhra Village 

नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के एक गांव में महिलाओं की कपड़ने पहनने की आजादी के खिलाफ एक अजीबो गरीब फरमान सुनाया गया है। राज्य के पश्चिमी गोदावरी जिले में निदामारू मंडल के थोडूकलपल्ली गांव के बुजुर्गों ने सुबह 7 बजे से लेकर शाम को 7 बजे तक महिलाओं पर नाइटी पहनने पर पाबंदी लगा दी है। अगर महिलाएं इस नियम को तोड़ती हैं तो उनपर जुर्माना लगाए जाने का फरमान है। आरोप है कि यह नियम गांव के बुजुर्गों ने बनाया है।

गांव की एक महिला ने बताया कि बुजुर्गों ने नाइटी पहनने के लिए समय सीमा निर्धारित कर दी है। हालांकि महिला ने यह भी बताया कि नियम तोड़ने पर कितना जुर्माना लगेगा और कौन उस जुर्माने को इकट्ठा करेगा इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गांव के बुजुर्गों ने दिन के समय नाइटी पहने पर महिला के ऊपर 2000 रुपए का जुर्माना लगाने का ऐलान किया है। गांव में यह फरमान पिछले 9 महीने से लागू कर दिया गया है। इतना ही नहीं दिन में नाइटी पहनने वाली महिला के बारे में जो जानकारी देगा उसे महिला पर लगने वाले जुर्माने में से 1000 रुपए ईनाम दिए जाने का भी फरमान है।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement