Friday, April 19, 2024
Advertisement

दिल्ली के नए मुख्य सचिव की नियुक्ति कहीं फिर न बढ़ा दे केजरीवाल और केंद्र का झगड़ा, ये है वजह

हाल में में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में फर्जी वोटर लिस्ट का मुद्दा उठाया है, वोटर लिस्ट का सारा काम चुनाव अधिकारी की देखरेख में ही होता है

India TV News Desk Written by: India TV News Desk
Updated on: November 23, 2018 15:38 IST
Vijay Kumar Dev appointed Chief Secretary of Delhi- India TV Hindi
Vijay Kumar Dev appointed Chief Secretary of Delhi

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) विजय कुमार देव की नियुक्ति राष्ट्रीय राजधानी के मुख्य सचिव के रूप में हुई है। केंद्र सरकार की तरफ से एक आधिकारिक आदेश से यह जानकारी दी गई। विजय कुमार देव अंशु प्रकाश की जगह दिल्ली के मुख्य सचिव बने हैं। लेकिन क्या देव प्रकाश और दिल्ली सरकार के बीच पहले से सबकुछ ठीक है?

हाल में में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में फर्जी वोटर लिस्ट का मुद्दा उठाया है, वोटर लिस्ट का सारा काम चुनाव अधिकारी की देखरेख में ही होता है, अबतक देश प्रकाश क्योंकि दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी थे, ऐसे में आम आदमी पार्टी और दिल्ली सरकार उनकी नियुक्ति को लेकर सवाल उठा सकती है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर इस साल फरवरी महीने में प्रकाश के साथ कथित तौर पर मार-पीट हुई थी। प्रकाश की दूरसंचार विभाग में अतिरिक्त सचिव के रूप में नियुक्ति हुई है। प्रकाश का दावा था कि आम आदमी पार्टी के कुछ विधायकों ने केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की उपस्थिति में उनके साथ मार-पीट की। इस घटना के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री और नौकरशाहों के बीच गतिरोध की उपस्थिति बन गई थी। 

इस बीच गृह मंत्रालय ने गुरुवार को 1987 बैच के एजीएमयूटी (अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश) कैडर के आईएएस अधिकारी विजय कुमार देव की नियुक्ति का आदेश जारी किया। देव अब अंशु प्रकाश की जगह लेंगे, जिनका तबादला केंद्र सरकार के दूरसंचार विभाग में हुआ है। देव इससे पहले चंडीगढ़ केंद्रशासित क्षेत्र के सलाहकार के रूप में भी सेवा दे चुके हैं और अभी वह दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रूप में तैनात हैं। 

इनपुट-भाषा

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement