Thursday, April 18, 2024
Advertisement

VIDEO: लड़की ने जिम में की छेड़छाड़ की शिकायत तो लड़के ने बरसाया थप्पड़ और लात

इस विडियो में दिख रहा है कि एक लड़का उस लड़की को किसी बात पर पहले जोर से घूंसा मारता है और फिर लात मारता है जिसके बाद लड़की रोती हुई जमीन पर बैठ जाती है। यह देख आसपास के लोग व्यक्ति को उससे दूर करते देखे जा सकते हैं। वे लड़की को भी उठाते हैं।

India TV News Desk Edited by: India TV News Desk
Published on: August 19, 2017 14:15 IST
indore-gym-attack- India TV Hindi
indore-gym-attack

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में एक लड़के ने जिम में मौजूद लड़की पर सबके सामने थप्पड़ और लात बरसाई। ये पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामले में पीड़ित लड़की ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जिम से घटना का सीसीटीवी फुटेज बरामद कर आरोपी लड़के की तलाश शुरू कर दी है। ये भी पढ़ें: ‘नेहरू नहीं नेताजी सुभाष चंद्र बोस थे देश के पहले प्रधानमंत्री’

इस विडियो में दिख रहा है कि एक लड़का उस लड़की को किसी बात पर पहले जोर से घूंसा मारता है और फिर लात मारता है जिसके बाद लड़की रोती हुई जमीन पर बैठ जाती है। यह देख आसपास के लोग व्यक्ति को उससे दूर करते देखे जा सकते हैं। वे लड़की को भी उठाते हैं।

खबर के मुताबिक, वर्कआउट करते वक्त लड़की उस व्यक्ति से कुछ कहकर एक कदम अलग होती है तभी व्यक्ति उस पर हमला कर देता है। मारपीट करने वाले व्यक्ति का नाम पुनीत मालवीय बताया जा रहा है। उसके खिलाफ उत्पीड़न व हमला करने का मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित लड़की इन्दौर की एक कॉलोनी में रहती है। वह एक स्कूल में काम करती है। उसने आरोपी के खिलाफ जिम के ट्रेनर से शिकायत की थी कि वह वर्कआउट के दौरान उसे परेशान करता है। रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement