Friday, April 26, 2024
Advertisement

VIDEO: बेटी को जन्म देने पर देवर ने भाभी को हॉकी स्टिक से पीटा, केस दर्ज

पंजाब के पटियाला में एक महिला को उसके ससुरालवालों ने बेटी को जन्म देने और दहेज की मांग करते हुए पिटाई कर दी। महिला की पिटाई का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

IndiaTV Hindi Desk Written by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: July 15, 2017 17:09 IST
Patiyala pitayee- India TV Hindi
Image Source : ANI Patiyala pitayee

पटियाला: पंजाब के पटियाला में एक महिला को उसके ससुरालवालों ने बेटी को जन्म देने और दहेज की मांग करते हुए पिटाई कर दी। महिला की पिटाई का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में हॉकी स्टिक से महिला की पिटाई कर रहा शख्स महिला का देवर है। जबकि देवर के साथ उसका दोस्त भी वहां मौजूद है।

महिला और उसके मायकेवालों का आरोप है कि महिला का पति भी इस मारपीट की इस घटना में शामिल था। महिला का नाम मीरा कश्यप है। मीरा की शादी दो साल पहले पटियाला के नाभा गेट के रहनेवाले दलजीत के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुरालवाले दहेज के लिए तंग करने लगे।  जब मीना ने बेटी को जन्म दिया तो उसके बाद ससुरालवाले उसे और ज्यादा परेशान करने लगे।

​मीना ने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करा दिया था। इसे बाद पति-पत्नी अलग-अलग रहने लगे। गुरुवार को मीरा जब सुसराल पहुंची तो वहां उसके देवर ने हॉकी स्टिक से उसकी पिटाई शुरू कर दी। इसी दौरान कुछ लोगों ने पिटाई का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने इस मामले एफआईआर दर्ज कर महिला के देवर और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया जबकि महिला का पति फरार है।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement