Friday, April 26, 2024
Advertisement

#VandeMataramIndiaTV: आतंकवाद का अंत कब? इंडिया टीवी पर देखिए मेगा कॉन्‍क्‍लेव 'वंदे मातरम' आज दिनभर

वंदे मातरम मेगा कॉन्क्लेव का आयोजन 16 मार्च 2019 को नई दिल्ली में होगा और इसका सीधा प्रसारण दिन भर इंडिया टीवी पर होगा।

IndiaTV Hindi Desk Written by: IndiaTV Hindi Desk
Updated on: March 16, 2019 7:05 IST
vande mataram indiatv conclave- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV vande mataram indiatv conclave

नई दिल्ली: आतंकवाद पूरी दुनिया के लिए एक बड़ी समस्या बन चुका है। दुनिया की अधिकांश आबादी इस जहरीले दानव के प्रहार की जद में है। भारत भी इससे अछूता नहीं है। साढ़े तीन दशक से ज्यादा समय से देश आतंकवाद का मुकाबला कर रहा है। कभी पंजाब तो कभी कश्मीर तो कभी नॉर्थ ईस्ट में इसकी चपेट में आकर हजारों लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है। हमारे सुरक्षाबलों के जवानों ने भी बड़ी कुर्बानियां दी है। इस मौके पर इंडिया टीवी अपने बहुचर्चित और लोकप्रिय कॉन्क्लेव ''वंदे मातरम'' का नई दिल्ली में आयोजन करने जा रहा है। कई जानी-मानी हस्तियां इंडिया टीवी के इस कॉन्क्लेव में शिरकत करेंगी। 

इस कॉन्क्लेव की शुरुआत इंडिया टीवी के चैयरमैन और एडिटर-इन-चीफ़ रजत शर्मा करेंगे। उनके साथ इंडिया टीवी के जाने-माने एंकर प्रमुख हस्तियों से सवाल-जवाब करेंगे।

वंदे मातरम मेगा कॉन्क्लेव का आयोजन 16 मार्च 2019 को नई दिल्ली में होगा और इसका सीधा प्रसारण दिन भर इंडिया टीवी पर होगा।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement